टीम एमईसीएल ने विभागीय संसाधनों के माध्यम से गवेषणात्मक ड्रिलिंग के 250000 मीटर को पार करने की उपलब्धि की गर्व से घोषणा की। यह उल्लेखनीय उपलब्धि सीएमडी और निदेशकों के दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा निर्देशित, आईटी, वित्त, प्रापण एवं संविदा और मानव संसाधन वीभाग के सहयोग से गवेषण, भूविज्ञान, परीचालन, ड्रिलिंग में हमारी प्रतिभाशाली टीमों के अटूट समर्पण और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।